Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• व्यापार नहीं, आतंक है असली काँटा? जयशंकर के एक बयान से वॉशिंगटन में हलचल • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आध्यात्मिक संकल्प तथा सामाजिक एकता के प्रति समर्पण को याद किया • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री महामहिम श्री फिलिप बैपटिस्ट के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया • भारतीय नौसेना नई दिल्ली स्थित नौसेना भवन में इस वर्ष कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी • भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के विजयवाड़ा के माध्यम से मछलीपट्टनम और कुरनूल शहर के बीच नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध अस्पतालों की प्रगति की समीक्षा की • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 सितंबर, 2026 • पंजाब का चुनावी दंगल शुरू : आप ने महँगाई भत्ते से मुलाज़िमों को मनाया तो अब भाजपा हाई कमान अमित शाह की नशे के मुद्दे पर एंट्री, किसका दाँव पड़ेगा भारी? • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

हरियाणा

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिला 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' के "कापीराइट" का अधिकार

March 28, 2024 06:31 AM

सिटी दर्पण

चण्डीगढ़, 27 मार्च- हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने एक मील का पत्थर स्थापित करते हुए 'ऑटो अपील सॉफ्टवेयर' (आस) के लिए "कॉपीराइट" के अधिकार को हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।

        इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के पास अब ऑटो अपील सॉफ्टवेयर के सभी अधिकार है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि को हासिल करने में आयोग के मुख्य आयुक्त श्री टी.सी. गुप्ता का अहम योगदान रहा है क्योंकि उनके प्रयासों से ही इस कापीराइट को हासिल किया गया है। उन्होंने बताया कि आस के लेखक आयोग के मुख्य आयुक्त श्री टी.सी. गुप्ता हैं और अब इसकी आनरशिप हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को सौंप दी गई है। अर्थात अब ऑटो अपील सॉफ्टवेयर से संबंधित कॉपीराइट का अधिकार हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को मिल गया है।

        प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सेवा का अधिकार के माध्यम से विभिन्न सेवाओं (656) को अधिसूचित किया गया है जिसके लिए निश्चित समय निर्धारित है। उन्होंने बताया कि आवेदक को इस समय अवधि के भीतर ही सेवा मुहैया करवाई जाती है। यदि आवेदक को सुनिश्चित समय अवधि में सेवा नहीं मिलती है तो ऑटो अपील सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑटोमैटिक अपील सृजित हो जाती है। यह अपील पहले प्रथम शिकायत निवारण अधिकारी (एफजीआरए), फिर द्वितीय शिकायत निवारण अधिकारी (एसजीआरए) और अंत में आयोग के पास चली जाती है।

        ऑटो अपील सॉफ्टवेयर देश में पहला ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसके कारण शिकायतकर्ता को अपील दर्ज कराने के लिए कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। ज्ञात रहे कि आस के माध्यम से 27.03.2024 तक कुल 11,70,766 अपील दर्ज को गई है जिनमें से 11,56,595 अपीलों का निपटान भी किया जा चुका है, जिसका अर्थ है कि आस में अपील निपटान दर 98.8% है। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने यह सुविधा आस के माध्यम से अपने नागरिकों को प्रदान की है। इसे अन्य राज्य भी अपने यहां पर क्रियान्वित करने का विचार-विमर्श कर रहे हैं। गौरतलब है कि हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग द्वारा कॉपीराइट लेने हेतू गत वर्ष 2022 में आवेदन किया था जो अब 20 मार्च, 2024 में प्राप्त हुआ है।

        उल्लेखनीय है कि कॉपीराइट एक प्रकार की बौ‌द्धिक संपदा है जो किसी मूल कार्य के निर्माता, या किसी अन्य अधिकार धारक को रचनात्मक कार्य को कॉपी करने, वितरित करने, अनुकूलित करने, प्रदर्शित करने और प्रदर्शन करने का विशेष और कानूनी रूप से सुरक्षित अधिकार देता है। कॉपीराइट का उ‌द्देश्य रचनात्मक कार्य के रूप में किसी विचार की मूल अभिव्यक्ति की रक्षा करना है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss