Tuesday, September 22, 2026
BREAKING
Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 उपराष्ट्रपति ने चाय उद्योग को आधुनिक बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने और वैश्विक बाजारों के लिए भारतीय चाय ब्रांड बनाने का आह्वान किया भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी औषध संहिता आयोग के तहत सोवा-रिग्पा कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया, देश में रोगी सुरक्षा प्रणाली दायरा बढ़ाने के लिए जैव सतर्कता कार्यक्रम रेलवे से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए विशेष अभियान 6 की तैयारियां जारी इंतजार की घड़ी बीत गई: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 22 सितंबर को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ को सम्मानित करने के लिए तैयार Horoscope Today: दैनिक राशिफल 22 सितंबर, 2026 भारत-न्यूज़ीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल: 20 अक्टूबर से भारतीय एक्सपोर्ट्स को मिलेगा 100% ड्यूटी-फ्री एंट्री, होगा सबसे बड़ा फायदा

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 13 जून, 2024

June 12, 2024 08:25 AM

मेष

आप कुछ बड़े एवं साहसिक निर्णय ले सकते हैं, लेकिन अभी परिणाम को लेकर जल्दबाजी करना उचित नहीं है। विवाह सम्बन्धी मामलों को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। विलासिता के संसाधनों पर धन खर्च होगा।

वृषभ

सेहत को लेकर सावधानी रखें। आप आज खानपान को लेकर काफी शौकीन हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। परिवार के लोगों से आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। कुछ लोग आपको गलत सलाह देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन

आप अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं, जिसके कारण आपके कार्य द्रुत गति से पूर्ण होंगे। इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। यात्राओं के लिये दिन काफी सुखद रहेगा। भाई-बहनों और मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में विस्तार करने के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज आप कुछ अप्रसन्न हो सकते हैं। परिस्थितियाँ आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। लोग आपसे धन उधार ले सकते हैं, लेकिन वापस करने में विवाद कर सकते हैं। इसीलिये आज आपको धन उधार नहीं देना चाहिये। आपकी अपेक्षा के अनुसार काम नहीं होंगे। अपरिचित लोगों पर विश्वास न करें।

सिंह

आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के माध्यम से अच्छा धन लाभ हो सकता है। कारोबार में आप विस्तार कर सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धन लाभ होने से आपको लाभ होगा। बीमार लोगों की सेहत में तेजी से सुधार होगा।

कन्या

आज आपकी कार्यशैली में काफी बदलाव आ सकते हैं, जिनसे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सहकर्मियों के साथ अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिन्ता रहेगी। आपको धन से जुड़े हुये मामलों में सावधानी रखनी होगी।

 तुला

लम्बे समय से आप जिस अवसर की प्रतीक्षा में थे, वह आपको मिल सकता है। उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। अधिकारी वर्ग से अपनी बातें मनवाई जा सकती है।

वृश्चिक

दिन का पहला भाग आपके लिये काफी शुभ रहेगा। परिजन आपका काफी ध्यान रखेंगे। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर पड़ेंगे। इन्श्योरेंस आदि के द्वारा आपको धन लाभ होगा। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिये कमजोर रहने वाला है। परिवार को लेकर चिन्ता हो सकती है। धन के मामलों को लेकर आपको सावधान हो जाना चाहिये। पैरों में चोट लग सकती है। उधार लिये हुये धन को लौटाने का दबाव आपको परेशान कर सकता है।

मकर

दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। आपकी किसी योजना के लम्बित होने के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर आपको काफी ध्यान रखना होगा। चिन्ता व तनाव लेने से आपको बचना चाहिये। होटल व्यवसायियों को मैनेजमेन्ट को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। नेत्र पीड़ा होने की सम्भावना बन रही है।

कुम्भ

धन को लेकर आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार का समर्थन मिल सकता है। कानूनी मामलों को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे। सन्तान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का पूर्ण समाधान मिल सकता है।

मीन

आपको वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार को लेकर तनाव दूर होगा। आप नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर में किसी आयोजन की रूपरेखा बन सकती है। व्यवसाय को लेकर यात्रा होने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके काम में कमी निकालने का प्रयास करेंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss