Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• जी एस टी का 'पंचसूत्र' आ रहा है: रिफंड, क्रेडिट और नोटिस की झंझट पर चलेगी कैंची? • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • भारत की राष्ट्रपति 06 से 08 अक्टूबर, 2026 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में पहले बेड़ा सहायता पोत (एफएसएस-1) का जलावतरण करेंगे, एफएसएस-5 की कील रखेंगे तथा उन्नत स्लिपवे-4 और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का उद्घाटन करेंगे • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चिंतन शिविर 2026 का उद्घाटन किया, भविष्य उपयोगी राजमार्ग अवसंरचना का एजेंडा निर्धारित • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 अक्तूबर, 2026 • राज्यसभा की सूची में भाजपा का बड़ा दांव: हरदीप पुरी समेत सभी पुराने चेहरे बाहर, क्या 2027 की चुनावी बिसात बिछ गई? • Latest News from Punjab October 2026

दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल 09अगस्त, 2024

August 08, 2024 02:03 AM

Eva Underarm Roll On Deodorant For Bright,Fresh
& Smooth Underarms With Wild Berries,Aloe
& Cucumber Flavor Alcohol & Aluminium
Free For Women (25Ml. Pack Of 3)

मेष

कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। छाती व फेफड़ों में कोई समस्या हो रही हो तो अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें। सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। लेकिन आज आपको अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सम्पत्ति विवादों में समझौता हो सकता है।

वृषभ

कार्यक्षेत्र में अव्यवहारिक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये। आज पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। अध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी चिन्तन को लेकर विचारशील रहेंगे। आपका बुद्धिमान लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। आपके विनम्र व्यवहार के कारण व्यापार में लाभ होगा।

Sweatgo Antiperspirant Deodorant - Parent (Mogra, 60 ml (Pack of 1))

मिथुन

सामाजिक कार्यो के कारण आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। पुराने ऋण के कारण थोड़े चिन्तित होने की सम्भावना बन रही है। शाम को किसी कारण घर में झगड़ा हो सकता है। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें।

कर्क

पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Bath & Body Works Hero Antiperspirant Deodorant 77g

सिंह

आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। शरीर मे थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। कुंठित यौन आकर्षण आपके काम में बाधा बन सकते हैं। योग व प्राणायाम से मन को सन्तुलित रखें। भ्रामक विचारों के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश रहेंगे।

कन्या

व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। नयी जॉब ढूँढ रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे।

Dove Eventone Deodorant Roll On For Women,
Antiperspirant Underarm Roll On Removes
Odour, Keeps Skin Fresh & Clean,
Alcohol Free, Paraben Free, 50 ml

तुला

अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनायें। मन चंचल होने के कारण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। आर्थिक कारण को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा न ही करें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। घर में प्रसन्नता का माहौल रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन बेहद रोमांटिक रहेगा।

NIVEA Fresh Natural Roll On, 50ml| 48 H Smooth
& Beautiful Underarms| 0% Alcohol | For Women

धनु

व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं। पुराने सम्पर्क से लाभ होगा। एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। जीवनशैली में कुछ बदलाव आ सकते हैं। जिसे अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर

व्यापार को लेकर नये अनुबन्ध हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। बॉस आपकी राय व विचारों के आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

Yardley London English Rose Anti-Perspirant
Deodorant Roll-On| Body Deodorant Roll-
On For Women| 48-Hour Active Sweat
Protection| Alcohol-Free | 50ml

कुम्भ

कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें। आज नया काम शुरु न करें। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पुरूष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है।

मीन

पूर्व में की गयी मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। प्रेम विवाह को परिवार की सहमति मिल सकती है। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी योजनायें समय पर पूर्ण होंगी। दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहना उचित नहीं है।

BELLAVITA Deo White Natural Underarm Roll
On Deodorant for Women |Control Odour|
Alcohol-Free| Antiperspirant for
Long Lasting Freshness 50ml

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss