Saturday, May 09, 2026
BREAKING
सोमनाथ की कहानी सुनाकर PM मोदी ने जगाया सांस्कृतिक गर्व Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 मई, 2026 Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई केंद्र और पंजाब सरकार का मेहमान: गैंगस्टर के इंटरव्यू पर मूसेवाला के पिता का फूटा गुस्सा

August 08, 2024 08:01 AM

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की खरड़ जेल में हुए इंटरव्यू का खुलासा होने के बाद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने पंजाब और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सब बहुत पहले ही उन्होंने बता दिया था, लेकिन पंजाब के डीजीपी कोर्ट में एफिडेविट देकर यह इंटरव्यू पंजाब से बाहर होने का दावा कर रहे थे। अब जब कोर्ट में इसका खुलासा हो गया है तो डीजीपी इसका जवाब दें।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई केंद्र और पंजाब सरकार का मेहमान है और उसे सुरक्षा के बीच जेल में रखा गया है। वह जेल से ही अपना नेटवर्क चला रहा है और घटनाओं को अंजाम दे रहा है। कोर्ट के इस खुलासे के बाद इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। अब लगता है कि इंसाफ जरूर मिलेगा। बलकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि वह पहले दिन से कह रहे थे कि लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू खरड़ जेल में हुआ है, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

गौरतलब है कि लारेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। एसआईटी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट में इंटरव्यू को लेकर खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पहला इंटरव्यू खरड़ सीआईए में हुआ था और दूसरा इंटरव्यू राजस्थान में हुआ है। गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू साल 2023 में 14 और 17 मार्च को जारी किए गए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस पर सवाल उठे थे। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने पंजाब के डीजीपी से पूछा है कि अब उनके पास क्या जवाब है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss