Saturday, May 09, 2026
BREAKING
सोमनाथ की कहानी सुनाकर PM मोदी ने जगाया सांस्कृतिक गर्व Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 मई, 2026 Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

पंजाब

मुख्य मंत्री द्वारा राज्य के 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीवाली का तोहफा

October 30, 2024 11:38 PM

महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत वृद्धि का ऐलान

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार के 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों के परिवारों को दीवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डी.ए.) में 4 प्रतिशत वृद्धि का ऐलान किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ मुख्य मंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य मंत्री ने 1 नवंबर 2024 से कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डी.ए.) देने की मंजूरी दे दी है, जिससे महंगाई भत्ता अब 38 प्रतिशत से बढक़र 42 प्रतिशत हो गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फैसले से 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य प्रशासन का अहम हिस्सा हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है और कर्मचारियों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss