Monday, November 09, 2026
BREAKING
• Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 नवंबर, 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 नवंबर, 2026

पंजाब

पंजाब राज्य सूचना आयोग द्वारा मनजिंदर सिंह पर एक साल के लिए आयोग में अर्जी दाखिल करने पर लगाई रोक

January 11, 2025 08:54 AM

चंडीगढ़, 10 जनवरी:

पंजाब राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त संदीप सिंह धालीवाल ने आज एक आदेश जारी करते हुए मनजिंदर सिंह निवासी खरड़, जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर पर पंजाब राज्य सूचना आयोग में अगले एक साल तक कोई अन्य आर.टी.आई.दाखिल करने पर रोक लगा दी गई है।

इस संबंध में, आर.टी.आई.आयोग के आदेशों के अनुसार, दिनांक 8 जनवरी 2025 को राज्य सूचना आयुक्त संदीप सिंह धालीवाल ने मनजिंदर सिंह द्वारा पंजाब राज्य सूचना आयोग में सेकेंड अपील के तहत दाखिल लगभग 200 आर.टी.आई. मामलों में से 70 मामलों की सुनवाई की। इस दौरान यह बात सामने आई कि मनजिंदर सिंह द्वारा फर्जी किस्म की आर.टी.आई.के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को ब्लैकमेल किया जा रहा है और अपनी भ्रष्ट गतिविधियों के जरिए आर.टी.आई.एक्ट के माध्यम से सरकारी काम-काज को प्रभावित किया जा रहा है। आयोग द्वारा बार-बार इन आर.टी.आई.के जनहित में उपयोग के संबंध में पूछा गया, लेकिन मनजिंदर सिंह द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।

उन्होंने बताया कि विभिन्न उच्च न्यायालयों द्वारा पहले ऐसे मामलों की सुनवाई के दौरान दिए गए फैसलों की रोशनी में, राज्य सूचना आयुक्त संदीप सिंह धालीवाल ने मनजिंदर सिंह पर एक साल के लिए आयोग में अर्जी दाखिल करने पर रोक लगाते हुए, मनजिंदर सिंह द्वारा दाखिल विभिन्न आर.टी.आई. में अधिकारियों पर लगाए गए जुर्माने और मुआवजे को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही पब्लिक अथॉरिटीज को सलाह दी गई है कि यदि मनजिंदर सिंह द्वारा आर.टी.आई. एक्ट 2005 की धारा 7(9) के तहत दाखिल की गई अर्जियां एक ही प्रकार की हों या दफ्तर पर बोझ डालने वाली हों, तो उन पर ध्यान न दिया  जाए।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss