Wednesday, November 04, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab November 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 21,800 करोड़ रुपये की लागत वाली पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया • रक्षा मंत्री ने जैसलमेर में ‘भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण’ पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा की खेप जारी करने के लिए योग्य कर्मियों को अधिकृत करने को अनिवार्य बनाने के लिए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव रखा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 04 नवंबर, 2026 • पुणे की बदलेगी तस्वीर! 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं से विकास को मिलेगी नई रफ्तार • Latest News from Uttar Pradesh November 2026 • Latest News from Haryana November 2026

पंजाब

अमृतसर में कोई ग्रेनेड धमाका नहीं हुआ: सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर

February 04, 2025 05:12 AM

सीपी अमृतसर ने नागरिकों से न घबराने की अपील, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

चंडीगढ़/अमृतसर, 3 फरवरी:

अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित बंद पड़ी पुलिस चौकी के पास रहस्यमयी धमाके जैसी आवाज सुनाई देने के बाद पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत घटनास्थल का दौरा किया।

सीपी भुल्लर ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह आवाज किसी ग्रेनेड धमाके के कारण नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस संभावना से पूरी तरह इनकार भी नहीं कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि इसका प्रभाव बहुत कम था और शुरुआती तौर पर किसी विस्फोट के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस इस आवाज के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए सीपी भुल्लर ने बताया कि पुलिस द्वारा मुख्य अमृतसर बाईपास के पास फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर एक पुलिस चेकिंग प्वाइंट (नाका) लगाया गया था। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने धमाके जैसी आवाज सुनी और तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि चौराहे से लगभग 20-30 फुट दूर सड़क पर एक हल्का सा प्रभाव देखा गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि इस घटना से पास की दीवार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

सीपी भुल्लर ने स्पष्ट किया कि इस स्थान पर कोई पुलिस चौकी नहीं है, क्योंकि यह चौकी कुछ महीनों पहले ही बंद कर दी गई थी, जिसकी जानकारी सभी को है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और अफवाहें फैलाने वालों को चेतावनी दी कि वे अफवाहें फैलाने या दहशत पैदा करने से बाज आएं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss