Monday, October 05, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया • डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने का अभियान तेज करते हुए तीन अभियानों में लगभग 7 किलोग्राम एम्फेटेमिन, 5 किलोग्राम कोकीन और 3.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की; 5 लोग गिरफ्तार • मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार • एआईआईए में स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन; विशेष अभियान 6.0, 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 अक्तूबर, 2026 • भारत में बनेंगे 48 "सुपर हरक्यूलिस"? लॉकहीड मार्टिन ने चल दिया ₹1 लाख करोड़ का बड़ा दांव! • Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 अप्रैल, 2025

April 17, 2025 05:58 AM

♈ मेष (Aries) दैनिक राशिफल

मेष राशि के छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा से जुड़ी संभावनाएं दिखेंगी। अध्यात्म और धार्मिक रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतुलन मिलेगा। युवा वर्ग करियर के प्रति गंभीर रहेंगे और नई दिशा में प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर अपनी क्षमता साबित करेंगे, लेकिन आर्थिक लेन-देन में सतर्कता जरूरी है, क्योंकि इससे विवाद की स्थिति बन सकती है।

♉ वृषभ (Taurus) दैनिक राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। विशेषकर रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित लोग तनाव से बचें। योग और नियमित व्यायाम लाभकारी रहेंगे। प्रेम संबंधों में धोखे की संभावना है, जिससे भावनात्मक असंतुलन आ सकता है। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। आज नया कार्य शुरू करने से बचें।

♊ मिथुन (Gemini) दैनिक राशिफल

मिथुन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी जान-पहचान वाले के जरिए बड़ा ऑर्डर मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिरता आएगी। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम का संचार होगा। हालांकि, समय की कमी के कारण कोई योजना अधूरी रह सकती है। आज नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा।

♋ कर्क (Cancer) दैनिक राशिफल

कर्क राशि के जातक प्रेमी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मानजनक पद प्राप्त हो सकता है। महिलाएं घरेलू व्यापार शुरू करने की योजना बना सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव करने की सोच सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी।

♌ सिंह (Leo) दैनिक राशिफल

सिंह राशि के विद्यार्थियों का शैक्षणिक प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। पारिवारिक मामलों में माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज उधार न लें और बड़े कारोबारी फैसले न करें। छात्रों को परीक्षा परिणामों में सफलता मिलने की संभावना है, जिससे करियर में नई दिशा मिलेगी।

♍ कन्या (Virgo) दैनिक राशिफल

कन्या राशि वालों को तेज गर्मी से सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है। शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने का मौका न चूकें। जीवनशैली को संयमित और सादा रखने की सलाह है। घर में बोरियत महसूस हो सकती है, परंतु किसी रचनात्मक कार्य में ध्यान लगायें।

♎ तुला (Libra) दैनिक राशिफल

तुला राशि के जातक अपने मित्रों और शुभचिंतकों के प्रिय बने रहेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। आपमें आज समर्पण का भाव रहेगा और कोई रहस्य या गुप्त जानकारी उजागर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान सफल होगा।

♏ वृश्चिक (Scorpio) दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। आपकी वाणी में तेज और ओज रहेगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत की आवश्यकता है। धन संबंधी वादे या उधारी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

♐ धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल

धनु राशि के जातक व्यवसाय में विस्तार के लिए सक्रिय रहेंगे। आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी। रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से शुरू करने का सही समय है। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें, यह नेटवर्किंग के नए अवसर दिला सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

♑ मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल

मकर राशि के जातकों को प्रबंधन संबंधी कार्यों में समस्या आ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें, यह थकावट या असुविधा ला सकती है। गलत संगति आपकी छवि पर नकारात्मक असर डाल सकती है। जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है। प्रेम संबंधों में असमंजस की स्थिति बन सकती है।

♒ कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के कार्यस्थल की बाधाएं दूर होंगी। आज आपके द्वारा किया गया कोई कार्य प्रशंसा प्राप्त करेगा। व्यवहार में लचीलापन बनाएं रखें। अपनी पुरानी गलतियों से सीखने की जरूरत है। मित्रों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज अनावश्यक खर्च से बचें और बजट का पालन करें।

♓ मीन (Pisces) दैनिक राशिफल

मीन राशि के जातकों को भावनाओं में बहकर खर्च करने से बचना चाहिये। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे वातावरण उल्लासपूर्ण रहेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को मान-सम्मान मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रिय रहेंगे। उच्चाधिकारियों से मुलाकात लाभप्रद सिद्ध हो सकती है।

 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss