Saturday, February 07, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

पंजाब

Punjab Latest News 2026

February 06, 2026 11:21 AM

श्री गुरु रविदास महाराज जी के उपदेश के अनुसार समानता वाले समाज की रचना के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

- 6 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में होने वाले राज्य स्तरीय समागम में पंजाब की पूरी कैबिनेट संगत के साथ उपस्थित होगी - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा संगत से राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व समागमों में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील

- श्री गुरु रविदास जी की बाणी मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ है और सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का मार्ग दिखाती है - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

- श्री खुरालगढ़ साहिब में 148 करोड़ रुपये की विश्व स्तरीय यादगार श्री गुरु रविदास जी को पंजाब सरकार की विनम्र श्रद्धांजलि - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 5 फरवरी  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिए गए उपदेशों पर चलते हुए समानता वाले समाज की रचना के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जी की महान विरासत को बनाए रखने के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा 6 फरवरी को होशियापुर जिले में स्थित खुरालगढ़ में राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरी कैबिनेट संगत के साथ श्री गुरु रविदास जी को श्रद्धा और सम्मान अर्पित करने के लिए नतमस्तक होगी। भगवंत सिंह मान ने समस्त संगत से इस राज्य स्तरीय समागम में पूरे धार्मिक उत्साह और बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने लोगों से समाज में प्रचलित विभिन्न सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी समस्त मानवता के लिए प्रकाश-स्तंभ है और उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का रास्ता दिखाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस दिव्य बाणी से समाज को विभिन्न समस्याओं से मुक्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही खुरालगढ़ में लगभग 148 करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय यादगार बना चुकी है, जो राज्य सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी को विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह यादगार सुविधाओं से लैस इमारत, मल्टीलेवल पार्किंग, मीनार-ए-बेगमपुरा, संगत हॉल, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समस्त मानवता की भलाई, समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश दिया और इस प्रकार समानतावादी मूल्यों पर आधारित समाज की रचना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने ऐसे आदर्श समाज का संकल्प दिया, जहाँ किसी को भी किसी प्रकार का कोई दुख या तकलीफ न झेलनी पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का महान जीवन, दर्शन और शिक्षाएँ मानवता का मार्गदर्शन करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी समाज के गरीब और पिछड़े वर्गों के रूहानी रहबर और मसीहा हैं, जिन्होंने हमें नेक और सदाचारी जीवन जीने की शिक्षा दी।

- 649वें प्रकाश पर्व और 2027 में ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के लिए राज्य स्तर पर व्यापक प्रबंधों की व्यवस्था

भगवंत सिंह मान सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश पर्व को पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं, साथ ही 2027 में ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व के लिए साल भर चलने वाली राज्य स्तरीय तैयारियाँ शुरू की हैं। श्री खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समागम का आयोजन किया गया है जिसमें संतों, आध्यात्मिक नेताओं, कैबिनेट मंत्रियों, डिप्टी स्पीकर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी तथा 6 फरवरी को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत समापन होगा।

भगवंत मान सरकार ने संगत की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ और निर्विघ्न प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। साथ ही श्री खुरालगढ़ साहिब से पंजाब के हर गाँव तक श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को ले जाने वाले कार्यक्रम शुरू करके सिलसिलेवार समागम आरंभ किए हैं। गुरु जी के महान जीवन, दर्शन और समानता, भाईचारे तथा मानवता के प्रति शाश्वत संदेश के प्रसार के लिए साल भर शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहलकदमियां की जा रही हैं।
---

श्री गुरु रविदास महाराज जी  649वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रदेश स्तरीय समागम: दूसरे दिन श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम

- डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने गुरु चरणों में नवाया शीश

- 6 को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री खुरालगढ़ साहिब में गुरु चरणों में लगाएंगे हाजिरी, पंजाब में शांति, समृद्धि, सद्भाव और भाईचारे के लिए करेंगे अरदास

- श्री खुरालगढ़ साहिब से लेकर हर गांव तक, भगवंत मान सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं के प्रचार हेतु चलेगा अभियान

गढ़शंकर/होशियारपुर, 5 फरवरी: श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित प्रदेश स्तरीय समागम का दूसरा दिन अत्यंत श्रद्धा, धार्मिक मर्यादा और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास महाराज जी मेमोरियल, श्री खुरालगढ़ साहिब में रखे गए श्री अखंड साहिब जी के पावन पाठ में बड़ी संख्या में संगतों ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाई और समस्त मानवता के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा भाईचारे की कामना की। यह भव्य समागम 6 फरवरी तक चलेगा, जिस दिन श्री अखंड साहिब जी के भोग डाले जाएंगे। समागम के अंतिम दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी गुरु चरणों में हाजिरी लगाकर प्रदेश की तरक्की, शांति और सौहार्द की प्रार्थना करेंगे।

समागम के दौरान संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस अवसर पर संत बाबा इंदर दास जी (डेरा सत साहिब, मेघोवाल गंजियां), संत महिंदर दास जी, संत प्रेम दास जी तथा संत संजीव दास जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संतों ने श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं—समता, प्रेम, करुणा और मानवता को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल तथा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. जसवीर सिंह गढ़ी ने श्रद्धापूर्वक गुरु चरणों में शीश नवाया और संगतों के साथ अरदास में शामिल होकर प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और हमें आपसी सद्भाव, सहिष्णुता तथा सेवा भाव के साथ समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का संदेश जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने का है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व ऐतिहासिक और भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 4 फरवरी से पूरे वर्ष चलने वाले समागमों की श्रृंखला आरंभ की है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समागम समाज को एकजुट करने, सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चेयरमैन एससी कमिशन डॉ. जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने अपने विचारों और कर्मों से समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई और समानता आधारित समाज की नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुरु जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर सामाजिक न्याय, समावेशन और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस दौरान डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप मलिक,
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, एसडीएम मुकेरियां ओएशी मंडल, एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार, एसडीएम दसूहा कंवलजीत सिंह, एसडीएम टांडा लवप्रीत सिंह, सहायक कमिश्नर परमप्रीत सिंह के अलावा अन्य सिविल व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
-----

घरेलू हिंसा से पीडि़त महिलाओं के लिए जालंधर में सांझ राहत केंद्र का उद्घाटन

- स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दिओ द्वारा केंद्र का उद्घाटन, कम्युनिटी पुलिसिंग और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बताया महत्वपूर्ण कदम

- सिविल अस्पताल में यह केंद्र तुरंत परामर्श, कानूनी मार्गदर्शन और पुनर्वास सहायता उपलब्ध करवाएगा

चंडीगढ़/जालंधर, 5 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार पीडि़त-केंद्रित पुलिसिंग और महिलाओं के लिए सहायता व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब पुलिस ने जालंधर के सिविल अस्पताल में घरेलू हिंसा की पीडि़तों के लिए एक समर्पित सहायता केंद्र ‘सांझ राहत केंद्र’ की स्थापना की है।

आज यहां केंद्र का उद्घाटन करते हुए कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन एवं महिला मामलों की स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) गुरप्रीत कौर दिओ ने कहा कि यह केंद्र सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से परेशानियों का सामना कर रही महिलाओं को समय पर मानसिक-सामाजिक और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर स्पेशल डीजीपी के साथ पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर धनप्रीत कौर भी मौजूद थीं।

यह केंद्र कमिश्नरेट पुलिस, जालंधर के नेतृत्व में एक सहयोगी प्रयास है, जिसे पीडि़तों के लिए आसान पहुंच और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल परिसर में स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य जल्द से जल्द समस्याओं का पता लगाकर तुरंत परामर्श, कानूनी मार्गदर्शन और पुनर्वास संबंधी सहायता सहित एकीकृत सहायता प्रदान करना है।

स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दिओ ने घरेलू हिंसा के समाधान के लिए त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और मजबूत अंतर-विभागीय समन्वय की विशेष आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सांझ राहत केंद्र पीडि़तों को आवश्यक सहायता जैसे कानूनी मदद, पेशेवर परामर्श, आश्रय गृह या सरकारी कल्याण योजनाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह कदम महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सहायक वातावरण सृजन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाली पीडि़तों की सहायता के लिए इन केंद्रों में मनोविज्ञान और समाज कार्य के क्षेत्र में प्रशिक्षित सलाहकार तैनात किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह केंद्र पुलिस स्टेशनों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा ताकि तेज और प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जा सके।

सीपी धनप्रीत कौर ने महिलाओं की सुरक्षा और सामुदायिक-केंद्रित पुलिसिंग पर पुलिस विभाग द्वारा दिए जा रहे विशेष ध्यान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र की स्थापना हमारी सक्रिय और पीडि़त-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

इस उद्घाटन समारोह में एडीसीपी-ढ्ढढ्ढआकर्षी जैन, सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग, सीजेएम राहुल कुमार आजाद और सखी वन स्टॉप सेंटर के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
-----
*सरकारी स्कूलों ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मेडिटेशन को अपनाया: हरजोत बैंस*

- मोहाली के स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किए गए ‘रोजाना मेडिटेशन प्रोग्राम’ के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे: हरजोत बैंस

- स्कूल प्रमुखों और प्रिंसिपलों से बातचीत के दौरान श्री बैंस ने कहा कि इस पहल को राज्य स्तर पर लागू करने की है योजना

चंडीगढ़, 5 फरवरी: पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मोहाली जिले के सरकारी अपर-प्राइमरी स्कूलों ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एक बड़ी और नवीन पहल करते हुए ‘रोजाना मेडिटेशन प्रोग्राम’ की शुरुआत की है।

श्री हरजोत सिंह बैंस और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया ने आज मोहाली में एक वर्कशॉप के दौरान स्कूल प्रमुखों और प्रिंसिपलों के साथ विचार-विमर्श किया। शिक्षा मंत्री ने छात्रों की तंदरुस्ती बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किए गए ‘रोजाना मेडिटेशन प्रोग्राम’ के क्रियान्वयन और प्रभावों के बारे में वर्कशॉप में मौजूद लोगों को अवगत करवाया।

श्री बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लागू की गई इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रमुखों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छात्र अब शांत, एकाग्र और भावनात्मक रूप से मजबूत हो रहे हैं। श्री बैंस ने दोहराया कि राज्य सरकार की योजना है कि ऐसी सकारात्मक पहलें पूरे सूबे में लागू की जाएं।

’’न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम (एन.आई.एल.पी.)’’ जैसे शैक्षिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट 19 जनवरी, 2026 को शुरू किया गया था। इसके तहत रोजाना अभ्यास में सुबह की सभा के बाद 30 मिनट का मेडिटेशन सत्र करवाया जाता है। एकरूपता और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए जिले के स्कूलों में साढ़े इक्कीस (21½) मिनट का ध्यान मॉड्यूल प्रसारित और लागू किया गया है।

शिक्षकों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा,  "सच्ची शिक्षा केवल शैक्षणिक ज्ञान के बारे में नहीं है, बल्कि लचीले, भावनात्मक रूप से दृढ़ और एकाग्र व्यक्तियों पर केंद्रित होती है। यह नवीन पहल हमारे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य में एक सचेत निवेश है। शुरुआती फीडबैक मानसिक स्थिरता में वृद्धि और एकाग्रता को दर्शाता है। यह पंजाब भर में एक अधिक सहायक और सकारात्मक शिक्षण वातावरण बनाने में हमारे विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है।"

श्री मनीष सिसोदिया ने इस बात पर जोर दिया कि ध्यान करने से हमारी मानसिक और भावनात्मक सेहत में सुधार होता है। उन्होंने स्कूल नेताओं से अपील की कि वे रोजाना मेडिटेशन प्रोग्राम को पूरे मन से लागू करें और यह सुनिश्चित करें कि इसका लाभ हर एक छात्र तक पहुंचे, ताकि उनके समग्र विकास और तंदरुस्ती में वृद्धि हो सके।

डीईओ (सेकेंडरी) मोहाली डॉ. गिन्नी दुग्गल ने हिस्सा लेने वालों का स्वागत किया और कार्यक्रम के लाभों पर प्रकाश डाला।
------
एस.सी. कमीशन द्वारा जातिसूचक शब्द प्रयोग करने संबंधी एस.एस.पी. अमृतसर से रिपोर्ट तलब
चंडीगढ़, 05 फरवरी:पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक मामले में स्वत: संज्ञान (सू मोटो नोटिस) लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) अमृतसर से रिपोर्ट मांगी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि अमृतसर में अनुसूचित जातियों से संबंधित विभिन्न संगठनों द्वारा एक व्यक्ति को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में धरना लगाया गया था। उस धरने के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा धरना देने वालों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का मामला सोशल मीडिया तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया है।
उन्होंने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए इस संबंधी 10 फरवरी, 2026 को एस.पी. हरपाल सिंह को इस मामले संबंधी रिपोर्ट सहित तलब किया गया है।
----
‘गैंगस्टरां ते वार’ का 17वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 681 स्थानों पर की छापेमारी; 274 गिरफ्तार

- पुलिस टीमों ने 135 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई, 248 को पूछताछ के बाद किया रिहा

- लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी दे सकते हैं

- ’युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 341वें दिन 95 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 5 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 17वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर 681 छापेमारियाँ कीं।

जानकारी के अनुसार, ‘गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई एक निर्णायक जंग 20 जनवरी, 2026 को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। इसके तहत सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ की जा रही हैं।

इस मुहिम के 17वें दिन, पुलिस टीमों ने 274 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 11 जिंदा कारतूस सहित चार हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 4,649 हो गई हैं।

इसके अलावा 135 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 248 व्यक्तियों की जांच की गयी और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान 27 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में जानकारी और अपराध व आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना देने के लिए लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ’युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 341वें दिन भी जारी रखते हुए आज 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 445 ग्राम हेरोइन, 516 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 39,020 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही 341 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 47,784 हो गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राज़ी किया है।
-----

बलजिंदर सिंह बंटी ने पंजाब राज्य वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत की उपस्थिति में संभाला पद

चंडीगढ़, 5 फरवरी: बलजिंदर सिंह बंटी ने आज सेक्टर-68, मोहाली स्थित वन परिसर में पंजाब राज्य वन विकास निगम (पी.एस.एफ.डी.सी.) के नए वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक, रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में यह पद संभाला।

इस अवसर पर वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बलजिंदर सिंह बंटी को यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी सौंपने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए वाइस चेयरमैन वन विभाग के विकास-केंद्रित एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे, जो पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने पर केंद्रित है।

नवनियुक्त वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इस नियुक्ति के द्वारा जमीन से जुड़े एक समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान दिया गया है।

राष्ट्रीय संयोजक ‘आप’ अरविंद केजरीवाल, पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए वाइस चेयरमैन बलजिंदर सिंह बंटी ने भरोसा दिलाया कि वे उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा पंजाब गऊ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन कीमती भगत, पंजाब राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राकेश पुरी, मुख्य वन्यजीव वार्डन बसंता राज कुमार और ए.पी.सी.सी.एफ. एवं सी.ई.ओ. (पनकैंपा) सौरभ गुप्ता भी उपस्थित थे।
------
*वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा अल्बर्टा-पंजाब आर्थिक संबंधों को मजबूत करने हेतु कनाडा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी*

*कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से की मुलाकात; निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर हुई चर्चा*

*मीटिंग के दौरान ‘इन्वेस्ट पंजाब’ द्वारा कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को पंजाब में निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी गई*

*पंजाब सतत विकास पर केंद्रित नवाचार-प्रेरित वैश्विक सहयोग के लिए तैयार: हरपाल सिंह चीमा*

*कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ‘इन्वेस्ट पंजाब’ की कार्यप्रणाली को समझने के लिए इच्छुक, पंजाब सरकार की औद्योगिक पहल सराहनीय: अल्बर्टा सरकार की स्वदेशी संबंधों की मंत्री राजन साहनी*

चंडीगढ़, 5 फरवरी 2026: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बीती शाम पंजाब भवन में कनाडा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी की। नई दिल्ली स्थित कनाडा के उच्चायोग के औपचारिक अनुरोध पर आयोजित इस बैठक के दौरान पंजाब और अल्बर्टा प्रांतों के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने तथा आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

कनाडाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अल्बर्टा सरकार की स्वदेशी संबंधों की मंत्री राजन साहनी ने किया। उनके साथ प्रीमियर कार्यालय के स्टेकहोल्डर्स एडमिनिस्ट्रेटर जतिंदर सिंह ततला, अल्बर्टा की यूनाइटेड कंजरवेटिव पार्टी के नेता के वरिष्ठ सलाहकार हैप्पी मान, स्वदेशी संबंध विभाग की कार्यवाहक संचालन निदेशक जेनेवीव टरकोट, जग रूप कलों, जसविंदर ग्रेवाल तथा पुनीत कुमार गोयल भी शामिल थे।

बैठक के दौरान ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के अधिकारियों ने राज्य में उपलब्ध विभिन्न निवेश अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। वीडियो और पावरपॉइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल को पंजाब के औद्योगिक ढांचे तथा राज्य सरकार द्वारा ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजऩेस’ सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

अल्बर्टा सरकार की मंत्री रजन साहनी ने कहा, "प्रतिनिधिमंडल ‘इन्वेस्ट पंजाब’ की कार्यप्रणाली को समझने के लिए उत्सुक है और हम औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने हेतु पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई सक्रिय नीति की सराहना करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "पंजाब की यह यात्रा ‘इंडिया एनर्जी वीक’ से जुड़े प्रतिनिधिमंडल के व्यापक भारत मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान सहयोग के नए मार्ग तलाशने के लिए भारत के प्रमुख केंद्रों में वरिष्ठ सरकारी नेताओं और निजी क्षेत्र के भागीदारों के साथ बैठकें की जा रही हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं, जहां अल्बर्टा और पंजाब द्विपक्षीय विकास के लिए मिलकर कार्य कर सकते हैं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दीर्घकालिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां स्थापित करने के लिए पंजाब की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ये साझेदारियां केवल व्यापार तक सीमित न होकर सतत विकास और साझा समृद्धि पर केंद्रित हों। उन्होंने कहा कि पंजाब ऐसे सार्थक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है जो दोनों प्रांतों के लिए लाभकारी हो और नवाचार-आधारित विकास के माध्यम से आर्थिक संबंधों को और मजबूत करे।

इस अवसर पर वित्त मंत्री के साथ मिल्कफेड के चेयरमैन नरेंद्र सिंह शेरगिल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर, उद्योग सचिव महेंद्र पाल, इन्वेस्ट पंजाब के अतिरिक्त सीईओ रुबिंदरजीत सिंह बराड़ तथा बिजली विभाग की विशेष सचिव डॉ. सईद सहरिश असगर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। यह बैठक सहयोग, नवाचार और आपसी विश्वास के आधार पर अल्बर्टा और पंजाब के बीच एक मजबूत आर्थिक गलियारा विकसित करने के साझा संकल्प पर केंद्रित रही।
--------

*भगवंत मान सरकार ने तकनीकी शिक्षा में अनाथ और नेत्रहीन युवाओं के लिए वित्तीय बाधाओं को किया दूर*

*भगवंत मान सरकार ने ‘कोपा’ ट्रेड में अनाथ और नेत्रहीन विद्यार्थियों की आई.टी.आई. फीस की माफ: हरपाल सिंह चीमा*

*पंजाब सरकार ने 9 सरकारी आई.टी.आई. में ‘कोपा’ कोर्स के लिए 100 फीसदी फीस माफी को दी मंजूरी: हरपाल सिंह चीमा*

चंडीगढ़, 5 फरवरी 2026: समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा जन-हितैषी निर्णय लेते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई.टी.आई.) में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा-वी.आई.) ट्रेड में दाखिला लेने वाले अनाथ एवं नेत्रहीन विद्यार्थियों की प्रशिक्षण फीस माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस संबंध में फाइल को मंजूरी दिए जाने के बाद इस निर्णय की पुष्टि करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह कदम भगवंत मान सरकार की उस दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि आर्थिक तंगी कभी भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की व्यावसायिक प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए। वित्त मंत्री ने बताया कि अनाथ आश्रमों और नेत्रहीन बच्चों के लिए स्थापित स्कूलों से आने वाले विद्यार्थी अब ‘कोपा-वी.आई.’ ट्रेड के लिए 100 फीसदी फीस माफी के पात्र होंगे। यह लाभ वर्तमान समय में यह कोर्स चला रहे 9 सरकारी संस्थानों में लागू किया जाएगा।

इस निर्णय के पीछे के तर्क की व्याख्या करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हालांकि फीस माफी से राजस्व पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन सरकार इसे वित्तीय बोझ के बजाय मानव पूंजी में एक महत्वपूर्ण निवेश के रूप में देखती है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर 29 जनवरी 2026 को हुई बजट बैठकों के दौरान विस्तार से चर्चा की गई थी, जहां संबंधित प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की जांच-पड़ताल के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मंजूरी दी गई कि तकनीकी शिक्षा समाज के हर वर्ग तक सुलभ बनी रहे।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा कि उनकी सरकार पंजाब को कौशल विकास और जीवी डिजिटल साक्षरता में अग्रणी हो बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘कोपा-वी.आई.’ ट्रेड में हमारे विशेष जरूरतों वाले और अनाथ युवाओं के लिए वित्तीय बोझ हटाकर पंजाब सरकार उन्हें तकनीकी दक्षता प्राप्त करने तथा तेजी से बढ़ रहे आई.टी. क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करने के लिए समान अवसर प्रदान कर रही है।
-------
पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा

राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ की गई वीडियो कॉन्फ्रेंस

चंडीगढ़, 5 फरवरी: पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कल शाम राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों-सह-डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक कर मतदाता सूचियों के प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता मैपिंग गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन जानकारी के योजनाबद्ध कवरेज, शुद्धता और समय पर अपडेट सुनिश्चित करने हेतु जिला-वार प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक के अवसर पर उन्होंने स्पष्ट रूप से पहचान में न आने वाली फोटो और गलत प्रविष्टियों से संबंधित मामलों के समाधान पर विशेष जोर देते हुए निर्वाचन फॉर्मों के संग्रह और निपटारे की स्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान जिला अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार ऐसे मामलों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही ई.आर.ओ. नेट पर आवेदनों की लंबित स्थिति (पेंडेंसी) पर भी विस्तृत चर्चा की गई और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूचियों की एकरूपता एवं शुद्धता बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी तथा आवेदनों के शीघ्र निपटारे की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ईसीआई नेट पर "बुक ए कॉल" सुविधा के बारे में जागरूकता फैलाने के महत्व पर भी जोर दिया, जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) पारदर्शी एवं समयबद्ध शिकायत निवारण के लिए मतदाताओं को कॉल-बैक सहायता प्रदान करते हैं।

इसके अतिरिक्त डेमोग्राफिकल सिमिलर एंट्रीज (डीएसई) से संबंधित मुद्दों की भी समीक्षा की गई तथा जिलों को डुप्लीकेट प्रविष्टियों से बचने और निर्वाचन रिकॉर्ड की विशिष्टता सुनिश्चित करने हेतु पूरी सावधानी से सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए।
------------

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss