Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
वेव्स 2027 के ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ सीज़न-2 के अंतर्गत उद्योग-संचालित चुनौतियों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आमंत्रित किए प्रस्ताव एनएसएफडीसी की रियायती ऋण-आधारित योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के पात्र लोगों की उद्यमिता, स्वरोजगार और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सफलता मिली पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कल 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाया जाएगा, साथ ही देशभर के शहरी स्थानीय निकायों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे भारत की समुद्री सीमाओं के रक्षक Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 जुलाई 2026 प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत की शानदार जीत Horoscope Today: दैनिक राशिफल 14 जुलाई 2026

हरियाणा

आज से बारिश और ओलावृष्टि के आसार, 26 जनवरी को भी जमकर बरसेंगे बदरा

January 23, 2023 06:49 AM

दर्पण न्यूज़ सर्विस

चंडीगढ़, 22 जनवरीः पंजाब और हरियाणा में सोमवार से बारिश और ओलावृष्टि के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। 26 जनवरी को भी मेघ जमकर बरेंगे। इससे एक बार फिर से सर्दी का दौर लौटेगा। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। दोनों राज्यों में रात के समय अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


पंजाब के अमृतसर का न्यूनतम तापमान रविवार को जहां 3 डिग्री सेल्सियस रहा तो हरियाणा के सोनीपत के जगदीशपुर में रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिन तक बारिश होगी।

पंजाब में 23 जनवरी को कुछ स्थानों पर जबकि 24 और 25 जनवरी को पूरे पंजाब में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। 26 जनवरी को भी कई जगह बारिश होगी। हरियाणा में भी इन दिनों बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

रविवार को पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम मापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि बठिंडा का 5.2, चंडीगढ़ का 7.3, फिरोजपुर का 4.9, जालंधर का 5.6, लुधियाना का 7.2, पठानकोट का 7.3 और पटियाला का 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हरियाणा के अंबाला का 7.4, भिवानी का 7.9, गुड़गांव का 7.9, करनाल का 7.2, कुरुक्षेत्र का 6.2, नारनौल का 8.4 और सिरसा का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss