Monday, May 18, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 मई, 2026 ओलंपिक की मेज़बानी से विश्व की विकास-शक्ति तक: प्रधानमंत्री मोदी के भारत के चार महास्वप्न इज़राइल–लेबनान के बीच संघर्षविराम बढ़ाने पर सहमति, नई हमलों के बीच भी तनाव जारी पीएम मोदी की यूएई यात्रा के दौरान भारत–यूएई के बीच रक्षा और ऊर्जा सहयोग में नई मजबूती मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: भोजशाला स्थल को हिंदू मंदिर घोषित केरल की बारिश से लेकर राजस्थान की भीषण गर्मी तक: IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट इंडियन फार्माकोपिया कमीशन ने तेलंगाना के हैदराबाद में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर) में 'इंडियन फार्माकोपिया 2026' पर एक वैज्ञानिक सम्मेलन और इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने श्रीलंका सरकार की समकक्ष मंत्री श्रीमती सरोजा सावित्री पॉलराज और श्रीलंका की महिला संसदीय समिति से मुलाकात की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने नामची में ग्रामीण सड़क तथा महिला और बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप (बीबीएससी) का शुभारंभ किया

पंजाब

42वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2023 में पंजाब पेवेलियन ने जीता गोल्ड मैडल

November 28, 2023 09:21 PM
दर्पण न्यूज़ सर्विस
चंडीगढ़, 28 नवंबर: ‘‘पंजाब पेवेलियन’’ ने सोमवार शााम को समाप्त हुए 42वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2023 में स्वच्छ पवेलियन में शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्ड मैडल जीता है। 
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आई. आई. टी. एफ.) नईं दिल्ली का 42वां ऐडीशन 14 से 27 नवंबर, 2023 तक आयोजित किया गया था जिसका थीम ‘‘वसुधेव कुटुम्बकम -व्यापार द्वारा संयुक्त’’ था। 
पंजाब पवेलियन के प्रशासक दविन्दरपाल सिंह और उप प्रशासक गुरप्रीत सिंह और अन्य अधिकारियों ने प्रदीप सिंह खरोला, चेयरमैन और प्रबंधक निर्देशक आई. टी. पी. ओ और रजत अग्रवाल, कार्यकारी निर्देशक आई. टी. पी. ओ. से अवार्ड प्राप्त किया। 
पंजाब पेवेलियन के प्रशासक दविन्दरपाल सिंह ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ऐसे समागम में यह स्वर्ण पदक जितना राज्य के लिए गौरव की बात है।
पंजाब पेवेलियन जहाँ मार्कफैड्ड, वेरका, पी. एस. आई. ई. सी., इनवैस्ट पंजाब, एन. आई. एफ. टी., पंजाब टूरिज्म, गडवासू, पुड्डा, पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना, विज्ञान, प्रौद्यौगिकी और वातावरण विभाग और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड समेत अलग-अलग विभागों और संस्थाओं के स्टाल राज्य के सभ्याचार, विरासत और दस्तकारी, औद्योगिक विकास और खेती खोजों को दिखाने के लिए लगाए गए थे, को दर्शकों की तरफ से भरपूर समर्थन मिला। 
उप प्रशासक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस पवेलियन का आयोजन दलवीर सिंह चेयरमैन पी. एस. आई. ई. सी., तेजवीर सिंह प्रमुख सचिव (उद्योग और वाणिज्य), डी. पी. एस. खरबन्दा सी. ई. ओ इनवैस्ट पंजाब और डायरैक्टर इंडस्ट्रीज, बलदीप कौर मैनेजिंग डायरैक्टर पी. एस. आई. ई. सी और रुबिन्दरजीत सिंह बराड़ एडीशनल मैनेजिंग डायरैक्टर पी. एस. आई. ई. सी. के नेतृत्व अधीन किया गया। उन्होंने कहा कि स्टालों पर तैनात अधिकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की अलग-अलग प्रगतिशील और लोक एवं उद्योग अनुकूल, पहलकदमियों संबंधी दर्शकों को अवगत करवाया।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss