Monday, November 09, 2026
BREAKING
• दीपावली के बाद दिल्ली में जहरीली धुंध का कहर: पटाखों और मौसमी प्रदूषण ने बिगाड़ी हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 नवंबर, 2026 • Latest News from Haryana November 2026 • Latest News from Punjab November 2026 • सावधानी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ मनाएं रोशनी के इस खास पर्व दिपावली को • चार देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया • भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए • केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की; इनके कार्यान्वयन और अधिक मजबूत बनाने हेतु कार्ययोजना

पंजाब

प्रेग्नेंट हैं दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां

February 28, 2024 05:18 AM

नई दिल्ली। पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसे वाला की 29 मई 2022 की हत्या कर दी गयी थी। लोकप्रिय सिंगर और रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला ( Sidhu Moosewala) पर मानसा के जवाहर गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई थी। सिद्धू मूसे वाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

सिंगर के निधन की खबर ने परिवार के साथ-साथ उनके चाहने वालों का भी दिल तोड़कर रख दिया था। अब एक लंबे समय के बाद सिद्धू मूसे वाला के घर में एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। पंजाब के फेमस दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला की मां चरण कौर जल्द ही मां बनने वाली हैं। अपनी इस खुशियों को खुद उनके परिवार ने शेयर किया है। 

सिद्धू मूसे वाला की मां की प्रेग्नेंसी की खबर को परिवार के इस सदस्य ने किया कन्फर्म 

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसे वाला के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गयी थी। हालांकि, सिंगर और रैपर सिद्धू मूसे वाला के घर नन्हे मेहमान के स्वागत की खबर से उनके फैंस के चेहरों पर एक मुस्कान जरूर आई होगी। सिद्धू मूसे वाला के मां चरण कौर की प्रेग्नेंट होने की खबर को सिंगर के ताऊ चमकौर सिंह सिद्धू ने कन्फर्म किया है।

उन्होंने बताया कि परिवार का हर एक सदस्य बस यही प्रार्थना कर रहा कि बलकौर सिंह सिद्धू ( Sidhu Moose wala Father) के घर में एक बार फिर से खुशियां लौट आए। सिद्धू मूसे वाला के ताऊ जी ने भगवान का शुक्रिया करते हुए बताया कि उनके परिवार में एक बार फिर से किलकारियां गूंजेंगी। 

सिद्धू मूसे वाला की मां कब देंगी दूसरे बच्चे को जन्म? 

रिपोर्ट्स के मुताबिक,सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moosewala) की मां मार्च के महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता ने सुरक्षा कारणों की वजह से प्रेग्नेंसी की खबरों पर किसी भी तरह से बात करने से मना कर दिया है।

आपको बता दें कि सिद्धू मूसे वाला के परिवार ने उनके निधन के बाद भी उनका सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव रखा हुआ है, जिस पर वह आए दिन कभी गाने, तो कभी उनकी फोटोज शेयर करते रहते हैं। 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss