Tuesday, February 10, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

पंजाब

Punjab Latest News 2026

February 10, 2026 11:46 AM


*पंजाब सरकार ने नौजवानों को नशों से दूर रखने के उद्देश्य से खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए पंजाब क्रिकेट लीग को दी मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

*आई.पी.एल. की तर्ज पर करवाई जाएगी पंजाब क्रिकेट लीग, जिला और क्षेत्रीय टीमें की जाएंगी शामिल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

*पंजाब सरकार की ओर से पंजाब क्रिकेट लीग के लिए बी.सी.सी.आई. और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के साथ किया जाएगा तालमेल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

*राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी तैयार करना इस पंजाब क्रिकेट लीग का उद्देश्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

*नशों से दूर रखने के लिए खेल जरूरी: राज्य सरकार ने पंजाब क्रिकेट लीग और मल्टी-स्पोर्ट डिस्ट्रिक्ट लीगों की बनाई योजना*

चंडीगढ़, 9 फरवरी:पंजाब की खेल विरासत बहाल करके नशों को खत्म करने के दृढ़ संकल्प के तहत भगवंत मान सरकार ने आज पंजाब क्रिकेट लीग (पी.सी.एल.) की शुरुआत को मंजूरी दे दी है। इस लीग के तहत खेलों को एक आउटरीच कार्यक्रम की बजाय नौजवानों के सशक्तिकरण के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) की तर्ज पर जिला और क्षेत्रीय स्तर पर टीमें बनाकर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) के सहयोग से करवाई जाने वाली इस लीग का उद्देश्य नौजवान प्रतिभा की पहचान करना, तैयार करना और पेशेवर राह पर ले जाना है। इसके साथ ही इसका उद्देश्य खेलों में जिला और राज्य-स्तरीय लीगों का एक व्यापक इको-सिस्टम स्थापित करना है ताकि राज्य के नौजवानों को नशों से दूर रखकर अनुशासन, नए मौकों और राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व की ओर ले जाया जा सके।

मीटिंग में लिए गए कुछ फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "आज चंडीगढ़ में खेल और युवक सेवाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए मीटिंग की, जिसमें राज्य भर में खेल संस्कृति को उत्साहित करने पर विचार-विमर्श किया गया। सभी अधिकारियों को हिदायत की गई कि वे एक स्वस्थ समाज की सृष्टि के उद्देश्य से नौजवानों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित करने में अपना अधिकतम योगदान दें। सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति बहाल करने और राज्य भर के नौजवानों को खेल मैदानों से जोडऩे के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं।"

खेल विभाग की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर से नौजवान प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के तालमेल से पंजाब क्रिकेट लीग करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी पहलकदमियों ने विश्व क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, "इमरान खान और अर्जुन राणातुंगा जैसे क्रिकेटरों ने ऐसी पहलकदमियों के माध्यम से विश्व क्रिकेट को कई प्रसिद्ध खिलाड़ी दिए और यह लीग पंजाब को क्रिकेट प्रतिभा की नर्सरी के रूप में उभारने में बहुत मदद करेगी।"

प्रस्तावित लीग ढांचे के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लीग इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर करवाई जाएगी और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सभी जिलों और माझा, दोआबा तथा मालवा जैसे भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर टीमें बनाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लीग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंटों के लिए क्रिकेटरों का प्रतिभाशाली पूल पैदा करने में मदद करेगी।

इसके साथ ही उन्होंने राज्य भर में अन्य खेलों को उत्साहित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, खो-खो और कबड्डी जैसी खेलों के लिए भी जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय लीग टूर्नामेंट करवाए जाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार अच्छी तरह प्रशिक्षित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी पैदा करने के लिए ठोस अभियान पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि अधिक से अधिक पंजाबी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व करें।

पंजाब की अमीर खेल विरासत के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभा का भंडार है और सरकार इसे बढऩे-फूलने में मदद करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों में अथाह खेल प्रतिभा है और राज्य सरकार खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेकर देश के लिए तगमे जीतने योग्य बनाने के खातिर कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि खेल नौजवानों को आगे बढऩे और राज्य का नाम रौशन करने के लिए सही दिशा प्रदान करते हुए हमारे नौजवानों को बुलंदियों छूने और अपनी शख्सियत निखारने के बेमिसाल मौके देते हैं। भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि सरकार खेल के क्षेत्र में राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए दृढ़ है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार खेलों में पंजाब की शान को पुनर्जीवित करने के लिए वचनबद्ध है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।
-------

‘गैंगस्टरां ते वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के पहले दिन 1200 से अधिक व्यक्ति गिरफ्तार

- 12,000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने वांछित अपराधियों से जुड़े 2760 ठिकानों पर छापेमारी की

- लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से गैंगस्टरों की जानकारी दे सकते हैं

- ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 345वें दिन 72 नशा तस्कर 26.4 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़, 9 फरवरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रही मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के दौरान, पंजाब पुलिस की टीमों ने ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के पहले दिन आज वांछित अपराधियों से संबंधित 2760 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि चल रही मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को वांछित अपराधियों को पकडऩे पर केंद्रित 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया था। इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पुलिस जिलों का व्यक्तिगत दौरा कर चुके हैं।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि ऑपरेशन ‘प्रहार-2’ के तहत लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे पंजाब में वांछित अपराधियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है।

ऑपरेशन प्रहार-2 के पहले दिन के परिणाम साझा करते हुए विशेष डीजीपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 1895 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1250 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 40 फरार अपराधी और 298 एहतियातन हिरासत में लिए गए व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा 666 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों की जानकारी एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर - 93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 345वें दिन भी जारी रखते हुए आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 26.4 किलोग्राम हेरोइन, 772 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 12.17 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही मात्र 345 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 48,331 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने आज 21 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।
-----

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ए.एस.आइ. 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़, 9 फरवरी 2026: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान, जिला मोहाली के थाना सदर, खरड़ में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को सेक्टर 127, मोहाली के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सुमन लता के खिलाफ थाना खरड़ में मारपीट संबंधी मामला दर्ज करवाया था और इस केस में जांच अधिकारी आरोपी ए.एस.आइ. जसवीर सिंह था। जब शिकायतकर्ता ने इस मामले संबंधी अदालत में चालान पेश करने के लिए उनके पास पहुंच की, तो आरोपी ए.एस.आइ. ने सक्षम अदालत में चालान पेश करने के बदले शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया, जिसमें आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में, मुलजिम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना मोहाली में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।
----

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के बारे में टिप्पणी मामले में एस.सी. कमीशन द्वारा एस.एस.पी. अमृतसर से रिपोर्ट तलब

कमीशन ने प्रताप सिंह बाजवा को भी स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया

चंडीगढ़, 9 फरवरी-पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के बारे में की गई टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान (सू-मोटो नोटिस) लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया है कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसएसपी अमृतसर से डीएसपी/एसपी स्तर के अधिकारी के माध्यम से 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे रिपोर्ट मांगी गई है।

उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ ही पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को भी इस वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे तलब किया गया है।
-----
बुनियादी ढांचे से संबंधित नए प्रोजेक्टों से श्री आनंदपुर साहिब में विकास जोरों पर: हरजोत सिंह बैंस

- पांच पुलों और महत्वपूर्ण सडक़ प्रोजेक्टों से क्षेत्र में सडक़ संपर्क और आर्थिक विकास को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन: बैंस

- बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट स्थानीय लोगों की जिंदगी में लाएंगे सकारात्मक बदलाव: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 9 फरवरी:बुनियादी ढांचे के विकास में और तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री तथा श्री आनंदपुर साहिब से विधायक श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज घोषणा की कि इलाके में सडक़ संपर्क को और बेहतर बनाने तथा आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए बुनियादी ढांचे से संबंधित महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को हरी झंडी मिल गई है।

यहाँ जारी वीडियो संदेश में श्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब हलके के लोगों को बधाई दी और बताया कि श्री आनंदपुर साहिब हलके के पांच महत्वपूर्ण पुलों को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा मंजूरी मिल गई है।

श्री बैंस ने कहा, ‘‘श्री आनंदपुर साहिब में विकास युद्ध स्तर पर चल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि स्वीकृत पुल प्रोजेक्टों में ब्रह्मपुर और डरोली पुल शामिल हैं, जो वास्तव में नहर निर्माण के समय बनाए गए थे। इन पुलों को आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब दोबारा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगूवाल डबल पुल एक रणनीतिक परियोजना है। इन पुलों के निर्माण से खासकर गुरु का लाहौर में विवाह पर्व और श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचने वाली संगत को जहां बड़ी सुविधा होगी, वहीं ट्रैफिक की समस्या भी हल होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इससे संगत के लिए निर्विघ्न यात्रा सुनिश्चित होगी।’’

इसके अलावा, अटारी गांव का पुल अटारी गांव को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा, जिससे लंबे चक्कर खत्म होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। इसी तरह भाओवाल पुल से क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरसा नंगल पुल प्रोजेक्ट का टेंडर पहले ही जारी हो चुका है और इसका काम 14 अप्रैल के आसपास शुरू हो जाएगा।

श्री बैंस ने नंगल से कलमा मोड़ सडक़ और भंगलां से कानपुर खूही सडक़ संबंधी योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की। नंगल से कलमा मोड़ सडक़ 10 करोड़ रुपये की लागत से भारी औद्योगिक आवाजाही की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई जाएगी, जबकि भंगलां से कानपुर खूही सडक़ को अपग्रेड करने से बस संपर्क में सुधार होगा और खेड़ा कलमोट में पानी भरने की समस्याओं से निपटने के लिए सडक़ के दोनों तरफ कंक्रीट की ड्रेन बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट लगभग 12.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इन दोनों प्रोजेक्टों पर काम अगले दो हफ्तों के अंदर शुरू हो जाएगा।

श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इन प्रोजेक्टों से जहां लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी, वहीं इलाके में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सडक़ संपर्क बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट महज बुनियादी ढांचे का विकास नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगियों में क्रांतिकारी बदलाव लाने का माध्यम साबित होंगे। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए टिकाऊ विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
--------

अमृतसर से छह पिस्तौलें, 115 ग्राम हेरोइन और 11.9 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति गिरफ्तार

- अवैध हथियार और नशा तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे गिरफ्तार आरोपी:  डीजीपी गौरव यादव

- पुलिस टीमों द्वारा वित्तीय जांच जारी: सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

चंडीगढ़/अमृतसर, 9 फरवरी: पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के दौरान गुप्त कार्रवाई में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार के हथियार और नशा तस्करी मॉड्यूल के पांच कार्यकर्ताओं को छह आधुनिक पिस्तौल, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करके इस गिरोह को बेअसर कर दिया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ मन्नू (24), गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (20), सुखराज सिंह उर्फ जोगा (24) और साजन सिंह उर्फ गुरसाजन सिंह उर्फ लड्डा - सभी निवासी गांव रोड़ा वाला कलां (अमृतसर) तथा अमृतसर के गांव रणीके के निवासी मोलकदीप सिंह (23) के रूप में हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में ऑस्ट्रिया निर्मित दो 9 एम.एम. ग्लॉक, तुर्की निर्मित एक जिगाना, दो .32 बोर और एक .30 बोर पिस्तौल सहित 10 जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस टीमों ने आरोपियों की हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग वे तस्करी के लिए करते थे।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार तस्करी नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियारों एवं नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहे थे। इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

पुलिस आयुक्त (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कार्रवाई के संबंध में विवरण साझा करते हुए कहा कि सीमा पार तस्करी संबंधों की पुख्ता एवं गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने सिमरनजीत उर्फ मन्नू, मोलकदीप सिंह, गुरप्रीत उर्फ गोपी, सुखराज उर्फ जोगा और साजन उर्फ गुरसाजन उर्फ लड्डा को एक कार सहित गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो .32 बोर पिस्तौल बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि आगे की पूछताछ के बाद हुई बरामदगी के दौरान चार अन्य पिस्तौल, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई, जो संगठित अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की गतिविधियों में उनकी संलिप्तता की पुष्टि करती है।

सी.पी. ने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सिमरनजीत उर्फ मन्नू, मोलकदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह आदतन अपराधी है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों में शामिल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जांच से यह भी पता लगा है कि आरोपी सिमरनजीत उर्फ मन्नू दुबई में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है। पुलिस टीमें इस नेटवर्क के वित्तीय ट्रेल और हवाला लिंक की भी जांच कर रही हैं।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 21 दिनांक 03-02-2026 को अमृतसर के पुलिस स्टेशन छावनी में आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 25(8) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 27ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-------
4जी/5जी टेलीकॉम से संबंधित चोरियों पर पंजाब पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी; 17 और गिरफ्तार

- अब तक हुयी कुल 126 गिरफ्तारियां और 140 एफआईआरज़ की गईं दर्ज

चंडीगढ़, 9 फरवरी:भारतीय एयरटेल लिमिटेड को निशाना बनाने के इरादे से 4जी/5जी टेलीकॉम बुनियादी ढांचे की चोरी के खिलाफ बड़ी और लगातार कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस ने 17 और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पूरे राज्य में गिरफ्तारियों की कुल संख्या 126 हो गई है और 140 एफआईआरज़ दर्ज की जा चुकी हैं। इन निर्णायक कार्रवाइयों के लागू होने के कारण महत्वपूर्ण जनता की टेलीकॉम सेवाएं निर्बाध रूप से चल रही हैं।

उल्लेखनीय है कि 4जी/5जी बुनियादी ढांचे से संबंधित चोरियों की रिपोर्ट मिलने के बाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। चेयरमैन इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) राजपाल सिंह संधू के नेतृत्व वाली एसआइटी ने जिला पुलिस यूनिटों के साथ मिलकर काम किया ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके और चोरी हुए उपकरणों की बरामदगी की जा सके।

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए एसआईटी के चेयरमैन आईजीपी राजपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपियों ने विशेष रूप से उच्च-मूल्य वाले जीयूसी1 कार्डों (बेस बैंड यूनिटों) को निशाना बनाया, जो 4जी और 5जी सिग्नलों के संचार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा, "चोरी की पूरी कार्रवाई दो मिनट से भी कम समय में अंजाम दी गई, जिसके बाद दोषी मौके से फरार हो गए।’’ इन चोरियों के कारण प्रभावित क्षेत्रों में दूरसंचार सेवाएं काफी प्रभावित रहीं, जिससे लोगों को जरूरी वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी से वंचित रहना पड़ा।

आईजीपी ने कहा कि तकनीकी निगरानी और मानव बुद्धिमत्ता का उपयोग करके पंजाब पुलिस ने इन चोरियों में शामिल नेटवर्क को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया है। साथ ही, अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने और पूरे अपराधी नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए जांच जारी है।

पंजाब पुलिस ने समाज-विरोधी तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों को तुरंत बंद कर दें, अन्यथा उन्हें सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। जिला पुलिस बलों द्वारा समर्पित विशेष क्रैक टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है और अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
--------

*पंजाब सरकार एस.सी/बी.सी वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी./बी.सी. यूनियन के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर की बैठक; हर जायज मांग पूरी करने का भरोसा*

*सकारात्मक माहौल में पूरी हुई बैठक; हाशिए पर रहने वाले वर्गों के लिए ठोस कदम उठा रही मान सरकार*

चंडीगढ़, 9 फरवरी:मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही एस.सी. और बी.सी. समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा तथा उनकी सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कही।

पंजाब भवन में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने एस.सी./बी.सी. यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान यूनियन की ओर से रखी गई मांगों को मंत्री ने बहुत गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो मांगें विभागीय स्तर पर हल हो सकती हैं, उन्हें तुरंत और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। साथ ही जो मांगें सरकार स्तर पर नीतिगत निर्णय की मांग करती हैं, उन्हें सरकार के साथ जल्द से जल्द उठाकर उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के "रंगला पंजाब" के सपने को साकार करने के लिए यह जरूरी है कि समाज का हर वर्ग तरक्की की मुख्यधारा से जुड़े। उन्होंने कहा कि एस.सी. और बी.सी. वर्गों को सम्मान, समान अवसर और न्याय मिले बिना रंगला पंजाब की कल्पना अधूरी है।  "जब हर घर में खुशहाली, हर मन में विश्वास और हर वर्ग को आगे बढऩे का मौका मिलेगा, तभी असली अर्थों में रंगला पंजाब बनेगा," उन्होंने भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हाशिए पर रहने वाले और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह बैठक सुचारु और सकारात्मक माहौल में पूरी हुई।

इस अवसर पर बैठक में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रधान सचिव श्री वी.के. मीणा, आई.ए.एस, विभाग की निदेशक श्रीमती विम्मी भुल्लर, आई.ए.एस और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
------

जनवरी माह में रिश्वतखोरी के 8 मामलों में 11 व्यक्ति रंगे हाथों काबू : विजिलेंस ब्यूरो
चंडीगढ़, 9 फरवरी :पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत जनवरी माह के दौरान रिश्वतखोरी के 8 अलग-अलग मामलों में 10 सरकारी अधिकारियों तथा एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार के समूल नाश के लिए ठोस और निरंतर प्रयास किए हैं।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो द्वारा पिछले महीने विभिन्न सक्षम न्यायालयों में 24 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए गए। इसके अतिरिक्त, भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए 4 विजिलेंस इंक्वायरी भी दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि 16 आरोपियों के खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 11 आरोपी सरकारी कर्मचारी हैं।

इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान विभिन्न सक्षम न्यायालयों ने विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दायर किए गए सात रिश्वतखोरी मामलों में फैसले सुनाए, जिनमें 11 व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया। इन दोषियों को 4-4 वर्ष की कैद के साथ-साथ 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss