Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• विकसित भारत 2047: सपने को हकीकत में बदलने के लिए सरकार ही नहीं, हर नागरिक को उठाना होगा कदम • स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित, नागरिकों की भागीदारी को बताया सबसे जरूरी • कर्नाटक और गुजरात को बड़ी सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ • भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 9 मुख्य श्रेणियां, आवेदन प्रक्रिया भी होगी आसान • भारत-ओमान समुद्री संबंधों को नई मजबूती, नौसेनाओं ने किया 15वां संयुक्त अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ • विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत महिला और बाल विकास मंत्रालय की उपलब्धियां इस विशेष अभियान के तहत 12 लाख से अधिक फील्ड संस्थानों में स्वच्छता संबंधी कार्य किए गए विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत आयोजित विशेष एक-दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 51,090 शिकायतों का निपटान किया गया प्रविष्टि तिथि: 11 NOV 2026 7:05PM by PIB Delhi महिला और बाल विकास मंत्रालय ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले सभी स्वायत्त/वैधानिक निकायों के साथ मिलकर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन के लिए कार्य योजनाएं और लक्ष्य निर्धारित किए। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, कामकाज को सुव्यवस्थित करना और मंत्रालय तथा इसके स्वायत्त निकायों में लंबित शिकायतों का समाधान करना था। विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण में, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 30 अक्टूबर, 2026 को एक विशेष एक-दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें फील्ड-स्तर के कर्मचारियों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ बड़े पैमाने पर निम्नलिखित गतिविधियां की गईं: • फील्ड-स्तरीय संस्थानों में स्वच्छता अभियान। • जन शिकायत • latest news from Haryana November 2026 • latest news from Punjab November 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 नवंबर, 2026 • भारतीय शतरंज ने रचा नया इतिहास, अनुज श्रीवत्री बने देश के 100वें ग्रैंडमास्टर

पंजाब

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल का वर्ष 2025 का कैलेंडर जारी

January 11, 2025 08:56 AM

चंडीगढ़, 10 जनवरी:

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) और पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) का वर्ष 2025 का कैलेंडर जारी किया।

पीएसपीसीएल के कैलेंडर में श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट, गोइंदवाल साहिब की तस्वीर के साथ-साथ निगम में नव-नियुक्त कर्मचारियों को शामिल करने के लिए आयोजित समारोह की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा, इसमें एक शानदार सोलर ट्री भी दिखाया गया है, जो नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति निगम की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।दूसरी तरफ , पीएसटीसीएल का कैलेंडर राज्य में पावर ट्रांसमिशन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनाई गई नई पहलों को दर्शाता है।
इन कैलेंडरों को जारी करते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल दोनों को उनकी सराहनीय पहलों के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2025 के इन कैलेंडरों में दिखाया गया हर दिन दोनों निगमों के निरंतर प्रयासों और समर्पण का प्रमाण होगा।

बिजली मंत्री ने कहा कि पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल द्वारा की गई पहल केवल कैलेंडर के माध्यम से तारीखें दिखाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये पंजाब के लोगों के विकास और कल्याण के प्रति इन निगमों की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने राज्य के बिजली क्षेत्र को आगे बढ़ाने में इन निगमों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि अपनी क्षमता को निरंतर मजबूत करने के प्रयासों के माध्यम से ये यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वर्ष का हर दिन राज्य के लोगों के कल्याण और विकास में योगदान देने का हिस्सा बने।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव (बिजली) अजोए कुमार सिन्हा, पीएसपीसीएल के सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां और पीएसपीसीएल के निदेशक प्रशासन जसबीर सिंह सुरसिंह भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss