Monday, October 12, 2026
BREAKING
• कांटों भरा ताज! भारत निर्वाचन आयोग के नए डिप्टी कमिश्नर राजपुरोहित के सामने हैं 3 सबसे बड़ी चुनौतियां। • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को चेन्नई का दौरा करेंगे • रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया • राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने जमीनी स्तर पर जैव विविधता संरक्षण और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बीज क्षेत्र से प्राप्त पहुँच एवं लाभ-साझाकरण (एबीएस) निधि के अंतर्गत 2.02 करोड़ रुपये वितरित किए • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया अहमदाबाद में ब्रिक्स पारंपरिक और स्वदेशी प्रदर्शन खेल 2026 के शुभारंभ की घोषणा करेंगे • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 11अक्तूबर, 2026 • सड़कों पर "कॉकरोच" और विपक्ष, मैदान में 42 पूर्व जज और 124 पूर्व अफ़सर! चुनाव आयोग की साख पर छिड़ी इस जंग में कौन किसके साथ खड़ा है? • फाइलों से आजादी: डीईपीडब्ल्यूडी ने स्वच्छता, लंबित मामलों में कमी और कुशल कामकाज को बढ़ावा देने के लिए चलाया अभियान

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 10 अप्रैल, 2025

April 08, 2025 10:36 PM

♈ मेष (Aries):
आज आपका मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। कुछ मित्रों का स्वार्थी व्यवहार मन को खिन्न कर सकता है। भारी और तला-भुना भोजन टालना ही बेहतर रहेगा। किसी शुभ कार्य की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समय, विशेषकर बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा।

♉ वृषभ (Taurus):
कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। महिलाओं के लिए दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। आपकी छवि और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुचिपूर्ण कार्यों में मन लगाएं। शत्रु पक्ष पर आप प्रभावशाली सिद्ध होंगे।

♊ मिथुन (Gemini):
स्वास्थ्य के मोर्चे पर जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाएं और कर्ज लेने से परहेज करें। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। व्यवसाय में नये मौके मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

♋ कर्क (Cancer):
दिनचर्या में बदलाव के संकेत हैं। IT और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। विदेश यात्रा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मानसिक रूप से सुकून का अनुभव होगा।

♌ सिंह (Leo):
दाम्पत्य जीवन में सामान्यता बनी रहेगी। पुराने विवादों का समाधान संभव है। सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ेगी। आय के नये स्रोत बन सकते हैं, हालांकि काम के प्रति ऊर्जा थोड़ी कम हो सकती है। घरेलू कार्यों में मन नहीं लगेगा।

♍ कन्या (Virgo):
दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है लेकिन अधूरे कार्य पूरे करने के लिए समय अनुकूल है। काम में उलझनें हो सकती हैं, अतः सतर्क रहें। अजनबियों से अधिक मेलजोल से बचें। बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा।

♎ तुला (Libra):
कार्यकुशलता में इज़ाफा होगा। सरकारी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। थकावट और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। जरूरी कार्यों को शाम से पहले निपटा लें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बनाए रखें।

♏ वृश्चिक (Scorpio):
गुरुजन और शुभचिंतक आपका मनोबल बढ़ाएंगे। पिता के प्रति सम्मान भाव प्रबल होगा। दिखावे में खर्च की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। जरुरतमंदों की मदद करेंगे। कुछ अव्यावहारिक लक्ष्यों पर ध्यान जा सकता है, लेकिन समय अनुकूल है।

♐ धनु (Sagittarius):
नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो समय उत्तम है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और कारोबार में लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत होती दिखेगी।

♑ मकर (Capricorn):
परिवार में आपके गुणों की सराहना होगी। बुजुर्गों के लिए उपहार ले सकते हैं। जल्दबाजी और गुस्सा नुकसानदायक हो सकता है। नये विचार मन में आएंगे, सोच को सकारात्मक दिशा दें।

♒ कुंभ (Aquarius):
मन कहीं घूमने जाने का करेगा, लेकिन खर्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। अधीनस्थों पर जरूरत से ज़्यादा भरोसा न करें। छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। जीवनसाथी को समय देना संबंधों को मजबूत करेगा।

♓ मीन (Pisces):
घर का वातावरण अनुशासित और संतुलित रहेगा। कार्यस्थल पर अतिरिक्त काम का बोझ रह सकता है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। राजनीतिक संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss